

आपणी हथाई Big News न्यूज, बीकानेर में लगातार हो रही बारिश का साइड इफेक्ट शहर में दिखाई दे रहा है। कल शाम जहां शहर की बड़ी सरकारी स्कूल एमएम स्कूल की दीवार गिरी वहीं आज शाम को नरसिंह भवन के पास बंद मकान का बड़ा हिस्सा गिर गया। कल देर शाम एमएम स्कूल की दीवार गिरने से पूरा आवागमन बाधित हो गया था गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हनी नहीं हुई। आज शाम बीके स्कूल से धर्मनगर द्वारा की ओर जाने वाले रास्ते में नरसिंह भवन के पास एक बंद मकान गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर निगम की टीम भी पहुंच गई। मकान गिरने से सड़क पर मालवा बिखर गया जिसके चलते आवागमन भी बाधित हो गया।


