



आपणी हथाई न्यूज, बीते 48 घंटो में बीकानेर जिले में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई । अब तक प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बीकानेर के लूणकरणसर के कपूरीसर के चक एक एमकेएम में मंगलवार को मोटर पम्प को बंद करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मुरलीधर पुत्र भीमसेन जाट के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मुरलीधर 31 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे खेत में काम करते समय डिग्गी के मोटर पंप को बंद कर रहा था इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई बरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
वही दूसरा हादसा भी करंट लगने का है जिसमें श्रीबालाजी निवासी श्याम सुंदर मेघवाल की करंट लगने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार मुकाल मुकाम टोल नाके के पास निर्माणाधीन मैरिज गार्डन में श्याम सुंदर मजदूरी का काम करता था सुबह करीब 6:30 बजे रिसोर्ट में बोर्ड हटा रहा था,तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे नोखा जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसें में बाइक सवार की मौत
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार को तारक ने टक्कर मार दी जिसके बाद योग की मौत हो गई यह हादसा 30 मार्च की रात करीब 10:30 बजे सनशाइन फूड प्रोडक्ट्स जी को क्षेत्र के पास हुआ मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और बीकानेर में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था । मृतक की पहचान सुरेश साहनी के रूप में हुई है। सड़क पर गिरने से सुरेश के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।


