HomeबीकानेरBig Breaking: बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली...

Big Breaking: बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मचा हड़कंप

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जिला कलेक्ट्रेट कर्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट कर्यालय ‌को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कार्यालय को खाली करवाया गया है। इस दौरान जिला कलेक्टर अपने कार्यालय में मौजूद थे, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सक्रिय हो गए।

जानकारी के अनुसार आज सुबह एक ईमेल के जरिए जिला कलेक्टर कर्यालय को दोपहर 12:15 बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां एवं पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। कार्यालय के कोने कोने की तलाशी ली जा रही है वही मौके पर एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच चुकी है ‌

आपको बता दे यह पहला मौका नहीं जब किसी सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो इससे पहले हेड पोस्ट ऑफिस और जिला न्यायालय को भी बम से उड़ने की धमकी मिल चुकी है।



ताजा खबर