


आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में नहरबंदी के दौरान पानी की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए प्रशासन ने राहत भरा कदम उठाया है। अब निजी पानी के टैंकर संचालक अपनी मनमर्जी से दाम नहीं वसूल पाएंगे। जिला प्रशासन ने पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टैंकरों की दरें आधिकारिक रूप से निर्धारित कर दी हैं।
नई दरें और नियम
प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 5 किलोमीटर तक की दूरी के लिए प्रति एक हजार लीटर पानी के टैंकर की दर 105 रुपए तय की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नहरबंदी के कठिन समय में जनता को आर्थिक शोषण से बचाना और हर घर तक किफायती दर पर पानी पहुँचाना है।
यहाँ करें शिकायत
यदि कोई भी टैंकर संचालक तय की गई दरों से अधिक राशि की मांग करता है, तो नागरिक इसकी शिकायत तुरंत संबंधित विभागों के नियंत्रण कक्ष (Control Room) में दर्ज करवा सकते हैं:
जिला परिवहन कार्यालय: 0151-2970048
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED): 0151-2226454


