बीकानेर : भाजयुमो ने किया सैनिकों एवम पूर्व सैनिकों एवम परिवार जनों का सम्मान किया, - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीबीकानेर : भाजयुमो ने किया सैनिकों एवम पूर्व सैनिकों एवम परिवार जनों...

बीकानेर : भाजयुमो ने किया सैनिकों एवम पूर्व सैनिकों एवम परिवार जनों का सम्मान किया,

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,भाजयुमो बीकानेर देहात द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला संयोजक मुरलीधर सेन के नेतृत्व में देश के पूर्व सैनिक वर्तमान सैनिक एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों को शॉल एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया, सैनिक देश के गौरव हैं, उन्होंने देश के रक्षा के लिए जो अपने परिवार को सीमा पर भेज रखा है, इसके लिए उनका हार्दिक आभार एवं सम्मान किया जिला संयोजक मुरलीधर सेन ने बताया कि देश के गौरव का समान करके हम स्वय को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं,आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देश के प्रति समर्पित भाव से निष्पक्ष भाव से देश की सेवा करने वाले तमाम सैनिकों के परिवार से मिलकर अत्यंत ही सुखदायक अनुभव की अनुभूति हुई, सैनिकों के परिवार के सम्मान के बाद श्री कोलायत में शहीद स्मारक पर पुष्पा माल्यार्पण कर देश के लिए शहीद हुए तमाम जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य ईमिलाल नेंण, खींयाराम सैन, धर्मवीर गिरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एंव नेता साथ रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर