
आपणी हथाई Bikaner crime न्यूज, करवा चौथ का दिन जहां औरतें अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है वही दिन भुट्टो की बास निवासी सलमा पर भारी पड़ गया।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के भुट्टो का बास मस्जिद के पीछे निवासी मेहताब का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तैश में आकर मेहताब ने सलमा बानो पर कमरे में बंद कर कुल्हाड़ी से वार कर दिये और मुँह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि कोई इसकी चीख न सुन सके।
ताबड़तोड़ वार करने के बाद पति मेहताब उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया। घर के दरवाजे पर खून को देखकर पड़ोसी को शक हुआ और उसने अंदर जाकर देखा तो लहूलुहान हालत में सलमान कमरें में सांसे ले रही थीं तुरंत उसे पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया जहां हालात गंभीर होने पर उसे आइसीयू में भर्ती किया गया।
दूसरी ओर सलमा के भाई असलम ने पुलिस को बताया है कि 2014 में उसकी बहन की शादी हुई थीं मेहताब से तीन बच्चें भी है। शादी के बाद से ही मेहताब सलमा से झगड़ा और मारपीट करता है। बरहाल इस संबंध में खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नही हुआ है। वही सलमा का पति मेहताब अब भी फरार है।


