Homeक्राइमBikaner Crime : बीछवाल पुलिस की कार्यवाही, 150 ग्राम एमडी के साथ...

Bikaner Crime : बीछवाल पुलिस की कार्यवाही, 150 ग्राम एमडी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में नशे और नशेड़ियों के खिलाफ बीकानेर पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई के दौरान बीछवाल पुलिस और डीएसटी ने दो आरोपियों को एमडी नशे के साथ गिरफ्तार किया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार बीछवाल पुलिस और डीएसटी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई पर बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान युवकों से 150 ग्राम एमडी नशा भी बरामद हुआ। युवकों की पहचान लादेन भुट्टा और सुशील विश्नोई के रूप में हुई है।

इस कार्यवाही में एसआई राजेश मीणा,एएसआई दीपक यादव,एएसआई रामकरण,हेड कॉन्स्टेबल महावीर,कॉन्स्टेबल देवेंद्र,कॉन्स्टेबल रामनिवास और हेड कॉन्स्टेबल कानदान की अहम भूमिका रही। पकड़ी गई एमडी नशे की अनुमानित कीमत 15 लाख आंकी जा रही है।



ताजा खबर