Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : महिला के गले से चेन तोड़ कर हुए फरार...

Bikaner Crime : महिला के गले से चेन तोड़ कर हुए फरार ,नाकाबंदी के बाद 2 युवक गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, देशनोक थाना क्षेत्र में एक महिला की गले से चेन तोड़कर फरार होने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम श्रवणराम पुत्र गोपालराम निवासी बरसिंगसर ने देशनोक थाने में मामला दर्ज करवा कर बताया कि उसकी पत्नी लालमदेसर मगरा रोही पिथरासर रोड़ पर बस आने का इंतजार कर रही थी। इस दौरान दो युवक बाइक ओर आये और नाम पूछने के बहाने गले में झपट्टा मार सोने का फुलड़ा व चांदी का फुलड़ा तोड़ फरार हो गए।

 

मामलें की जानकारी के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। नोखा पुलिस के सहयोग से आरोपियों को जेगला के पास पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान साधूणा हाल पता गंगाशहर निवासी रामदेव पुत्र हरिराम जाट और सुभाष उर्फ सुरेश पुत्र सुखराम जाट के रूप में हुई है।



ताजा खबर