Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime: भुआ को रेलवे स्टेशन छोड़ने आये भतीजे के गले चेन...

Bikaner Crime: भुआ को रेलवे स्टेशन छोड़ने आये भतीजे के गले चेन तोड़ भागा युवक, घटना सीसीटीवी में कैद

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में भी अब बड़े शहरों की तरह लूटपाट की घटनाओं में दिनों दिन बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बीकानेर में रविवार कोटगेट थाना क्षेत्र में अपनी भुआ को छोड़ने रेलवे स्टेशन पहुंचे हेमंत सिंघी के गले में पहनी सोने की चेन तोड़कर अज्ञात युवक फरार हो गया । इस दौरान हेमंत ने शोर भी मचाया पर आरोपी पकड़ में नही आ पाया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब साढ़े दस बजे के आस पास की जब गोलछा चौक निवासी जो वर्तमान में घड़सीसर रहता है जो अपनी भुआ को हावड़ा ट्रेन में चढ़ाने आया था। इस दौरान एक युवक ने गले में सोने की चेन पर झपटा मारा और फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना से अवगत करवाया।घटना की जानकारी के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। आपकों बता दे कि पिछले तीन दिनों में चेन स्नेचिंग की तीसरी वारदात सामने आई है। जिसमें दो घटनाएं तो कोटगेट थाना क्षेत्र की है।



ताजा खबर