Homeक्राइमBikaner Cyber Crime : अब सरकारी कर्मचारी भी साइबर फ्रॉड में लिप्त...

Bikaner Cyber Crime : अब सरकारी कर्मचारी भी साइबर फ्रॉड में लिप्त ! श्रमिकों के खाते बेचकर 5 करोड़ की ठगी को दिया अंजाम…

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, वैसे तो बीकानेर जिले में साइबर ठगी के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं लेकिन शनिवार को साइबर थाना बीकानेर और साइबर रिस्पांस सेल ने संयुक्त रूप से एक कार्रवाई कर अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े बज्जू गोडू निवासी राकेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है । यह अपने आप में पहला मामला है जब किसी सरकारी कर्मचारी की भूमिका साइबर ठगी में सार्वजनिक हुई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश बिश्नोई जो कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) लूणकरणसर में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत है। आरोपी बिश्नोई फैक्टरी में काम करने वाले गरीब मजदूरों को आसान कमाई का लालच देकर उनके खाते बैंक और पोस्ट ऑफिस में खुलवाता था और कमीशन और टारगेट आधारित स्कीम का झांसा देकर मजदूरों से उनके आधार कार्ड ,पैन कार्ड और अंगूठी के निशान ले लेता था। फिर इन दस्तावेजों और बैंक खातों को साइबर गैंग को दे देता था।

 

जैसे ही यह राशि खाते में आती राकेश अपना हिस्सा रखकर शेष राशि गिरोह के सदस्यों को बांट देता था । पुलिस की पड़ताल में पता चला है की यह गैंग देश भर में ऑनलाइन ठगी से करीब 5 करोड़ की ठगी कर चुकी है । साइबर थाना प्रभारी रमेश कुमार सर्वटा की ओर से दर्ज प्रकरण में आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुऎ हैं । बरहाल पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुऎ बीएनएस 2023 की धाराओ व आईटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

 

 



ताजा खबर