Homeखटाखट स्टोरीBikaner : उपभोक्ता जागरण मंच की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Bikaner : उपभोक्ता जागरण मंच की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

आपणी हथाई न्यूज, उपभोक्ता जागरण मंच बीकानेर के संस्थापक चेयरमैन खुशालचन्द व्यास ने प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी व्यास की अनुशंषा पर विभिन्न पदों पर मनोनयन किया। मंच के महासचिव श्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि पूगल के सतीश पुरोहित (हजारी महाराज) को (जिला देहात अध्यक्ष), मनोज सिंह को (महासचिव), शिवराज सेवग को (उपाध्यक्ष), द्वारका प्रसाद सोनी को (पूगल तहसील अध्यक्ष) व श्रवण सारस्वत को (दांतौर अध्यक्ष) मनोनित किया गया है। उन्होने बताया कि शेष रिक्त पदों पर शीघ्र ही मनोनयन करते हुए सम्पूर्ण राजस्थान में मंच की इकाईयों का गठन किया जायेगा । पदाधिकारीयों के मनोनयन पर मुख्य समन्वयक संतोष पड़िहार, निदेशक संगीता सिंह शेखावत, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक मनोज व्यास, सचिव तारा स्वामी, शहर अध्यक्ष धनसुख आचार्य, सचिव श्याम सुन्दर व्यास, महिला अध्यक्ष शबनम पठान ने प्रसन्नता व्यक्त की है।



ताजा खबर