Homeक्राइमबीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे...

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक धंधे का भंडाफोड़ !

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के कोटगेट थाना पुलिस ने शहर के रानी बाजार क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक गतिविधियों पर प्रहार किया है। एसपी मृदुल कच्छावा के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए कोटगेट थानाधिकारी (SHO) धीरेंद्र सिंह की टीम ने एक कॉम्प्लेक्स में संचालित स्पा सेंटर पर अचानक दबिश दी।

​इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में चार युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ी गई चार युवतियों में से तीन बीकानेर के बाहर की रहने वाली हैं, जबकि एक युवती स्थानीय निवासी है।

पुलिस की कड़ी चेतावनी:

SHO धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में स्पा और कैफे की आड़ में चलने वाले किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि शहर की कानून व्यवस्था और मर्यादा बनी रहे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कोतवाली पुलिस ने भी इसी तरह की कार्रवाई कर संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।



ताजा खबर