Bikaner : जिला अस्पताल में 2 मार्च को आयोजित होगा चिकित्सा शिविर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : जिला अस्पताल में 2 मार्च को आयोजित होगा चिकित्सा शिविर

Bikaner : जिला अस्पताल में 2 मार्च को आयोजित होगा चिकित्सा शिविर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,जिला अस्पताल में 2 मार्च को चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। एस डी एम राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय  के संयुक्त तत्वावधान में  02 मार्च को निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जायेगा।

- Advertisement -Ads

अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि  शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जायेगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. इशीका वशिष्ठ, डॉ. हिमाशु दाधिच चि.अ. दन्त एवं अन्य चिकित्सक शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सामान्य पुरुष एवं महिलाओं के कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की जायेगी एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार बताए जायेंगे। जिला एनसीडी इकाई से इद्रजीत ढ़ाका, धनराज (एल.टी) पुनित रंगा, उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू आदि  केम्प में सहयोग प्रदान करेंगे एवं आई.ई.सी मेटिरियल का प्रचार प्रसार आम जनता में किया जायेगा।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर