Homeखटाखट स्टोरीBikaner : अब सांवलिया सेठ के लिए रात्रि में बस सेवा शुरू,...

Bikaner : अब सांवलिया सेठ के लिए रात्रि में बस सेवा शुरू, तीन नए रुट पर भी राजस्थान रोडवेज ने दी सौगात

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर राजस्थान रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीकानेर से जुड़े तीन नए रूट पर बस सेवाएं शुरू की हैं। नई बसों के संचालन से अब बीकानेर से सांवलिया सेठ, जैसलमेर-झुंझुनूं और जोधपुर-हनुमानगढ़ के बीच सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज के इस कदम से धार्मिक यात्रियों के साथ आम यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नई सेवाएं शुरू होने से बीकानेर, जैसलमेर, झुंझुनूं, जोधपुर और हनुमानगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कनेक्टिविटी का बेहतर विकल्प मिलेगा। खासतौर पर धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सीधी बस सेवा सफर को पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक बनाएगी।

सांवलिया सेठ के लिए रात की बस

सांवलिया सेठ के लिए बस श्रीगंगानगर से दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 5:55 बजे अनुपगढ़ पहुंचेगी और रात **9:25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद नागौर, पुष्कर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 9:25 बजे सांवलिया सेठ पहुंचेगी।

जैसलमेर-झुंझुनूं के बीच नई सीधी सेवा

नई बस जैसलमेर से सुबह 8:50 बजे रवाना होकर शाम 4:10 बजे बीकानेर, शाम 6:45 बजे रतनगढ़, रात 8 बजे चूरू और रात 9:15 बजे झुंझुनूं पहुंचेगी। वापसी में बस सुबह 6 बजे झुंझुनूं से रवाना होकर सुबह 7:20 बजे चूरू, 8:45 बजे रतनगढ़, 11:45 बजे बीकानेर, दोपहर 3 बजे फलोदी होते हुए शाम 6:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

हनुमानगढ़-जोधपुर के बीच भी सीधी बस

हनुमानगढ़ से बस सुबह 7:05 बजेरवाना होकर सूरतगढ़ के रास्ते दोपहर 12:45 बजे बीकानेरपहुंचेगी। इसके बाद नागौर होते हुए शाम 7 बजे जोधपुर पहुंचेगी। वापसी में बस सुबह 6:10 बजे जोधपुर से चलकर नागौर के रास्ते दोपहर 12:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी और सूरतगढ़ होते हुए शाम 7:30 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।

रोडवेज की इन नई सेवाओं से बीकानेर सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में सीधा और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। खासकर धार्मिक यात्राओं के लिए इन बस सेवाओं को अहम माना जा रहा है।



ताजा खबर