


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला की शिकायत पर एक एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नोखा थाना में पदस्थापित एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।यह कार्रवाई एक महिला द्वारा की गई गंभीर शिकायत के आधार पर की गई है। महिला द्वारा की गई शिकायत पर तत्काल प्रभाव से विभाग स्तर पर जांच कराई गई जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में शिकायत को गंभीर पाए जाने पर एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा की गई इस कार्रवाई के जरिए महकमे में यह स्पष्ट संदेश गया है कि विभाग में अनुशासनहीनता व दुर्व्यवहार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


