

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में एक बार फिर चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया है। बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता उस समय चला, जब परिवार शादी समारोह से वापस घर लौटा।

जानकारी के अनुसार, मुरलीधर व्यास कॉलोनी में रामदेव ओझा के मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में चोर ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता उस समय चला, जब परिवार शादी समारोह से वापस घर लौटा।

जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य शहर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इस दौरान मकान पिछले दो दिनों से बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में प्रवेश किया और सामान खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की आवाजाही और उनकी पहचान से जुड़े सुराग मिल सकें।



