HomeबीकानेरBikaner : आज होगा धर्मयात्रा और महाआरती के कार्यालय का उदघाटन

Bikaner : आज होगा धर्मयात्रा और महाआरती के कार्यालय का उदघाटन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिन्दू जागरण मंच की ओर से आयोजित होने वाली हिन्दू धर्मयात्रा और महाआरती 30 मार्च को होगी उसी के तैयारियों के बीच आज गोकुल सर्किल स्थित जसोदा भवन में कार्यालय का उद्घाटन होगा।

मंच के प्रांत सह संयोजक शैलेष गुप्ता और धर्मयात्रा के संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया कि कार्यालय का उदघाटन 18 मार्च को शाम 6.30 बजे होगा। पूरे शहर को ध्वजा,पताकाओं और फरियो से सजाया जाएगा। इसको लेकर कार्यालय में ध्वज, पताका और फरियो का वितरण भी किया जाएगा।

कार्यकर्ताओ की बैठक के बाद मंच के रूपेश आहूजा, राजेन्द्र किराडू,सुनील कश्यप,मुकेश भादाणी, महेंद्र व्यास,दीपक मोदी आदि कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कैलाश भार्गव के अनुसार धर्मयात्रा और महाआरती को लेकर लगातार शहर के आमजन को निमंत्रित किया जा रहा है।



ताजा खबर