Homeखटाखट स्टोरीBikaner : ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, नीचे दबने से एक युवक की...

Bikaner : ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, नीचे दबने से एक युवक की मौत, एक हुआ घायल

basic ad

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज,जिले के महाजन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर महाजन से मोखमपुरा मार्ग के बीच हुआ, जहां बीकानेर से चूनावढ़ की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर दो युवक सवार थे। वाहन के बेकाबू होकर पलटते ही दोनों उसके नीचे दब गए। हादसा देखकर आसपास से गुजर रहे राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक चक 7 जी निवासी पमाराम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा युवक घायल अवस्था में मिला।

घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर के पलटने से हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद पलटा हुआ ट्रैक्टर सड़क पर पड़े रहने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में वाहन को सड़क से हटाकर मार्ग पर यातायात को सुचारु कराया गया।

 



ताजा खबर