Homeखटाखट स्टोरीBikaner : सड़क हादसें में युवक की मौत ,1गंभीर घायल, तमाशबीनों की...

Bikaner : सड़क हादसें में युवक की मौत ,1गंभीर घायल, तमाशबीनों की भीड़ में ‘फरिश्ता’ बनकर आए इमरान…

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, शहर के एलआईसी ऑफिस के पास सोमवार का दिन एक परिवार के लिए काल बनकर आया। रफ्तार के कहर ने दो दोस्तों की जिंदगी को उजाड़ कर रख दिया। ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत इतनी खौफनाक थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में घड़साना निवासी दिव्यांश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी सुधीर बिश्नोई सड़क पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता रहा।

हादसे के बाद संवेदनहीनता का वह चेहरा भी देखने को मिला, जहाँ राहगीरों की भारी भीड़ तो जमा हुई लेकिन खून से लथपथ घायल की मदद के लिए किसी के हाथ नहीं उठे। लोग मोबाइल से वीडियो बनाने और तमाशबीन बनने में मशगूल रहे। ऐसे में ‘नई रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान’ के अध्यक्ष इमरान अली उस घायल युवक के लिए उम्मीद की किरण बनकर आए। इमरान ने बिना समय गंवाए इंसानियत दिखाई और तड़पते हुए सुधीर को अपने वाहन से तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुँचाया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

इमरान अली ने न केवल सुधीर की जान बचाई, बल्कि ईमानदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया जो आज के दौर में दुर्लभ है। अस्पताल पहुँचने पर उन्हें घायलों के बैग में करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद मिले। उन्होंने बिना किसी लालच के, पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बड़ी रकम परिजनों के सुपुर्द कर दी। जहाँ एक ओर बीकानेर दिव्यांश की मौत पर गमगीन है, वहीं इमरान अली की इस निस्वार्थ सेवा और ईमानदारी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।



ताजा खबर