Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीकानेर के कारोबार को देशभर से जोड़ने की पहल,30 अगस्त...

Bikaner : बीकानेर के कारोबार को देशभर से जोड़ने की पहल,30 अगस्त को होगा BNI बिजनेस ग्रोथ एक्सपो

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के व्यापारिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र को देश के विभिन्न शहरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। BNI Bikaner की ओर से 30 अगस्त 2026 को “BNI Business Growth Expo 2026” का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में देश के 20 से अधिक शहरों से 150 से ज्यादा BNI सदस्य बीकानेर पहुंचकर हिस्सा लेंगे। आयोजन के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों और प्रोफेशन से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर नए व्यापारिक अवसर, रेफरल, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

BNI यानी Business Network International विश्व के प्रमुख बिजनेस रेफरल एवं नेटवर्किंग संगठनों में शामिल है। इसकी मूल विचारधारा “Givers Gain®” है, जिसका अर्थ है—दूसरों की मदद करके स्वयं भी आगे बढ़ना। बीकानेर में वर्तमान में BNI के दो चैप्टर सक्रिय हैं, जिनसे विभिन्न व्यवसायों एवं प्रोफेशन से जुड़े 100 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। आपसी रेफरल और व्यावसायिक नेटवर्किंग के माध्यम से इन सदस्यों के बीच अब तक करोड़ों रुपये का व्यवसाय उत्पन्न हुआ है।

BNI Business Growth Expo 2026 का उद्देश्य इस नेटवर्क को और व्यापक बनाना है। एक्सपो में अलग-अलग शहरों से आने वाले व्यवसायी और प्रोफेशनल्स एक-दूसरे से जुड़ेंगे तथा बीकानेर के स्थानीय कारोबारियों के लिए नए बाजारों, संभावित ग्राहकों और व्यापारिक साझेदारियों के अवसर तैयार होंगे। आयोजन के जरिए बीकानेर को देश के विभिन्न शहरों के व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में BNI North Rajasthan Executive Director अंकित मेहता ने बताया कि 30 अगस्त को होने वाले BNI Business Growth Expo की प्रदर्शनी में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इसका उद्देश्य है कि बीकानेर के अधिक से अधिक व्यापारी, उद्यमी, प्रोफेशनल्स और आम नागरिक इस आयोजन से जुड़ सकें और देशभर से आए व्यवसायियों के साथ संवाद एवं नेटवर्किंग का अवसर प्राप्त कर सकें।

बिजनेस ग्रोथ एक्सपो के चेयरमैन अमित अग्रवाल ने कहा कि उद्देश्य केवल व्यवसाय को बढ़ाना नहीं, बल्कि बीकानेर को एक मजबूत और व्यापक बिजनेस नेटवर्क से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि एक्सपो की सोच “बीकानेर का व्यवसाय, बीकानेर से बाहर और बाहर का व्यवसाय बीकानेर तक” पहुंचाने की है।

आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख संस्थानों का भी सहयोग रहेगा। Bikaji इस एक्सपो के Title Sponsor हैं, जबकि Yellow Tiger Longi Mirch Associate Sponsor हैं। इनके सहयोग से आयोजित यह एक्सपो बीकानेर के व्यापारिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण Networking और Business Growth Platform के रूप में सामने आएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रणव शर्मा, एडवोकेट अरुण नायर सहित BNI के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, यह एक्सपो बीकानेर के स्थानीय व्यापारियों और देश के अन्य शहरों के व्यवसायियों के बीच नए संबंध स्थापित करने के साथ-साथ भविष्य के व्यापारिक अवसरों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

 



ताजा खबर