Homeबीकानेरदिल्ली चुनाव अपडेट : शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने किया बहुमत का...

दिल्ली चुनाव अपडेट : शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने किया बहुमत का आंकड़ा पार, केजरीवाल-आतिशी सिसोदिया पिछड़े : पढें पूरी खबर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, भारत की राजधानी दिल्ली में आज कौनसी पार्टी सत्ता में आएगी ये अगले 3 घण्टों में साफ हो जाएगा। इस चुनाव में भाजपा और आम आदमी के बीच सीधी टक्कर है। वही कांग्रेस जदयू लोजपा और बसपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारे है।

शनिवार सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। अब तक सामने आए रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिली है वही आम आदमी पार्टी भी लगातार मैदान में डटी हुई है। अब तक आये रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है वही आम आदमी पार्टी 20 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है।

वही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल , मुख्यमंत्री आतिशी और मनीष सिसोदिया भाजपा उम्मीदवारों से पीछे है। पटपड़गंज से आम आदमी के अवध ओझा आगे चल रहे हैं। आपकों बता दे कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा है जबकि 2 सीट जदयू और लोजपा के लिए छोड़ी है।



ताजा खबर