दो गुटों के बीच झगड़ा, मनोनीत पार्षद को आई चोटें, ट्रॉमा सेंटर में मची अफरा-तफरी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeखटाखट स्टोरीदो गुटों के बीच झगड़ा, मनोनीत पार्षद को आई चोटें, ट्रॉमा सेंटर...

दो गुटों के बीच झगड़ा, मनोनीत पार्षद को आई चोटें, ट्रॉमा सेंटर में मची अफरा-तफरी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, शनिवार की रात करीब 12 बजे कोटगेट थाना क्षेत्र के गेरसरिया मोहल्ले में बाइक अंदर घुसेड़ने की बात को लेकर विवाद हो गया जो देखते देखते ही बड़े झगड़े में तब्दील हो गया।

- Advertisement -Ads

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले के रहने वाले दो युवक अपने घर के आगे बैठे थे इस दौरान बाइक सवार युवकों ने बाइक अंदर घुसेड़ दी। जिसको लेकर बाद में बोलचाल और मारपीट शुरू हो गई। बाइक सवार युवक फिर लोगों के साथ मौके पर पहुँचे और मारपीट और पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके चलते मनोनीत पार्षद आजम खां घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों पक्ष अपना इलाज करवाने पीबीएम पहुँचे जहा एक्सरे रूम के आगे एक बार फिर आमना सामना हुआ और बोलचाल के बाद मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव और हल्का बल प्रयोग कर मौके पर मौजूद लोगों को हटाया।

 

बरहाल घटना के बाद आज सुबह आजम खां ने इस मामलें में पुलिस को दी अर्जी में शान मोहम्मद, आतु, सद्दाम सहित कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस झगड़े में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर