Homeराजस्थानगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की अभिनेता सलमान खान को फिर धमकी,कहा बीकानेर आकर...

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की अभिनेता सलमान खान को फिर धमकी,कहा बीकानेर आकर माफी मांगे वरना…

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक न्यूज चैनल को दिया इंटरव्यू काफी सुर्खियां बटोर रहा है। कल जारी हुए उसी इंटरव्यू का दूसरा पार्ट आज जारी हुआ है जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उसी इंटरव्यू में अभिनेता सलमान खान को फिर से धमकी देते हुए कहा है कि सलमान खान ने हमारे समाज का नुकसान पहुंचाया है,सलमान को लॉरेंस ने बीकानेर के नोखा मुकाम धाम आकर माफी मांगने को कहा है। मांगी नही मांगने पर लॉरेंस ने सलमान खान का अहंकार तोड़ने की बात कही है। कल से ही लॉरेंस का एक टीवी न्यूज चैनल को दिया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लॉरेंस ने पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर