Homeखटाखट स्टोरीInd vs Ban Test Match : पुजारा, गिल और यादव के बूते...

Ind vs Ban Test Match : पुजारा, गिल और यादव के बूते भारत को बांग्लादेश के खिलाफ मिली बड़ी जीत

आपणी हथाई न्यूज,भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 188 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से शुरू होगा।बांग्लादेश की दूसरी पारी 324 रन पर सिमट गई। अक्षर पटेल ने तैजुल इस्लाम को क्लीन बोल्ड करके बांग्लादेश की पारी समाप्त की। इसके साथ ही भारत ने यह मैच 188 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है। बांग्लादेश में रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच जीतना जरूरी था और भारत ने जीत के साथ टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है। अब भारत को अपने बाकी पांच टेस्ट में से चार में जीत हासिल करनी है।



ताजा खबर