विधायक आपके द्वार: पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने सुनी समस्याएं - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीविधायक आपके द्वार: पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने सुनी समस्याएं

विधायक आपके द्वार: पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने सुनी समस्याएं

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने गुरुवार को ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को वार्ड 5 और 27 में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विधायक ने बताया कि इस दौरान पानी, बिजली, सड़क सहित विभिन्न समस्याएं प्राप्त हुई। इनके नियम सम्मत निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि ‘विधायक आपके द्वार’ अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जनसुनवाई की जा रही है।

- Advertisement -Ads

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में गत एक वर्ष में विकास के अनेक कार्य किए गए हैं। आने वाले समय में यह क्रम अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार बजट से पूर्व शहर के प्रबुद्ध लोगों से संवाद करते हुए प्रस्ताव प्राप्त किए हैं। उन्हें राज्य सरकार को भिजवाया गया है। इन्हें बजट में शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान प्रेम गहलोत, राम दयाल, किशन चौधरी, जोगेंद्र शर्मा, शिव शंकर रंगा, शिव चंद परिहार, कांता भाटी, विक्रम भाटी, किशन डागा, सत्य नारायण राठी, कमल सेठिया और गोपीराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर