Politics: मोदी का दावा यदि इस फार्मूले पर चले तो 5 प्रतिशत अधिक होगा मतदान, बीकानेर के बाद अब यूपी में... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics: मोदी का दावा यदि इस फार्मूले पर चले तो 5 प्रतिशत...

Politics: मोदी का दावा यदि इस फार्मूले पर चले तो 5 प्रतिशत अधिक होगा मतदान, बीकानेर के बाद अब यूपी में…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, उतरप्रदेश चुनाव मे बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण मोदी को सासंद श्री अर्जुन राम मेघवाल की अनुशंसा पर उतरप्रदेश भाजपा महामंत्री जे पी एस राठौर ने विशेष दायित्व दिया है। मोदी ने एक ऐसा डिजाइन बनाया है जिसकी मदद से बूथ एवम् पन्ना प्रमुखों का सही उपयोग करते हुए मतदान मे 4% से 5% तक अधिक मतदान करवा सकते है । उतरप्रदेश के तीसरे चरण मे एटा, जलेसर, अलीगंज करहल आदि विधान सभाओं मे इसको उपयोग मे लिया गया । जिसमे एटा मे रिकार्ड मतदान हुआ । वही चौथे चरण मे पीलीभीत की चारों विधानसभाओ मे इसका उपयोग लिया गया जहां रिकार्ड 67% मतदान हुआ। वर्तमान मे मोदी सातवें चरण की उन सिटो पर कार्य कर रहे है जहां 2017 व 2019 मे मतदान का प्रतिशत कम रहा था । जिनमें मुख्यत जौनपुर नगर , बदलापुर , जफराबाद , मछलीशहर , मुंगराबादशाहपुर, भदोही , फूलपुर पवई , लालगंज, राबर्टसगंज, ओबरा आदि विधानसभाएं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सीटों पर पहले से 4-5% तक अधिक मतदान होगा।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर