HomeबीकानेरRajasthan Crime : बेटे ने देखा दरवाजे के नीचे से बह रहा...

Rajasthan Crime : बेटे ने देखा दरवाजे के नीचे से बह रहा था खून, सनकी बाप ने कर दी दो बेटियों की हत्या : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के नागौर जिलें के परबतसर तहसील के दिल की ढाणी में रहने वाले मनाराम ने अपनी दो बेटियों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या को अंजाम दे दिया वही अपनी अपनी पत्नी और सात साल के दोहिते प्रिंस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर गांव की पहाड़ियों में जाकर छिप गया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया । हालांकि मानाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के पीछे का कारण पुलिस को अभी तक मनाराम का सनकी और गुस्सेल होना प्रतीत हुआ है। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। वही अब भी मनाराम की पत्नी और दोहिता प्रिंस गम्भीर घायल है जिनका इलाज चल रहा है। आरोपी मनाराम का पुत्र दूध की टँकी का काम करता है उसने जब सुबह 3.30 पर कमरे गेट के नीचे बहते लहू को देखा तो कुंडी और दरवाजा तोड़ दिया और सामने कटी गर्दने देखकर उसके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस मनाराम से पूछताछ कर रही है।



ताजा खबर