


आपणी हथाई न्यूज, गजसिंहपुरा कस्बे में गुरुवार को गहने खरीदने के बहाने आए एक युवक-युवती ने ज्वैलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 40 ग्राम वजनी चांदी की दो चेन लेकर फरार हो गए।
घटना के अनुसार, दोपहर करीब 4 बजे दोनों ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। मौका मिलते ही युवती ने चेन पार कर ली और दोनों वहां से निकल गए। बाद में मिलान करने पर दुकानदार को गहने कम मिले। हालांकि अभी तक औपचारिक मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है।


