HomeबीकानेरRajasthan Weather : सर्द हवाओं की आगोश में राजस्थान, अगले एक हफ्ते...

Rajasthan Weather : सर्द हवाओं की आगोश में राजस्थान, अगले एक हफ्ते में कड़ाके की ठंड के आसार

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में बीते 24 घंटों में मौसम में अचानक आए परिवर्तन से राजस्थान के कई जिलों को सर्दी ने अपने आगोश में ले लिया है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई जिलों में अधिकांश स्थानों पर कोहरा छाया रहा जिसके चलते बीकानेर, गंगानगर, फतेहपुर, सीकर और बीकानेर के आसपास के इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हो गई। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी तापमान शून्य पर रहा जिसके चलते मैदानों पर हल्की बर्फ जम गई ।मौसम विभाग की माने तो आगामी कुछ दिनों में  शीतलहर तेज होने के पूरे आसार हैं मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के अंत में शीतलहर चलने की उम्मीद है जिसके चलते प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।



ताजा खबर