Homeखटाखट स्टोरीTrain Accident : जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरा 60 वर्षीय बुजुर्ग, हुई...

Train Accident : जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरा 60 वर्षीय बुजुर्ग, हुई मौत

Train Accident आपणी हथाई न्यूज, अरजनसर के पास देर रात जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद बुजुर्ग को ट्रेन के जरिए लूणकरणसर रेलवे स्टेशन लाया गया। सूचना मिलने पर टाइगर फोर्स की टीम और रेलवे कर्मचारी सक्रिय हुए तथा एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पंजाब के पटियाला निवासी हरमेश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरमेश सिंह बठिंडा से गुजरात जा रहे थे। इसी दौरान अरजनसर और महाजन के बीच वे जम्मूतवी एक्सप्रेस से गिर गए। घटना की सूचना महाजन पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह लूणकरणसर पहुंचे।

घटना की जानकारी लूणकरणसर रेलवे स्टेशन और टाइगर फोर्स टीम को मिलने के बाद राकेश मुंड, धीरज जीनगर, राकेश नाई, प्रभु नाथ व रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बरहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।



ताजा खबर