


आपणी हथाई न्यूज, सीकर जिलें में 14 फरवरी को वायरल हुए एक वीडियो प्रकरण में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दो महिला व्याख्याता को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए है। मामला धोद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भढाडर का है जहा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राजनीति विज्ञान की व्याख्याता सुमन और भूगोल की व्याख्याता बबीता पर बोर्ड परीक्षा के दौरान करते हुए पालन में लापरवाही और शिक्षा विभाग और बोर्ड की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए व्याख्याता को निलंबित कर दिया है।


