Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : बीएसएफ और Rajasthan पुलिस ने की पंजाब पुलिस के...

बड़ी खबर : बीएसएफ और Rajasthan पुलिस ने की पंजाब पुलिस के साथ बड़ी कार्यवाही, अंतरराष्ट्रीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, हेरोइन के साथ 9 गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, सोमवार को राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजस्थान पुलिस के साथ पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस मामले में 60 किलोग्राम से अधिक हीरोइन बरामद हुई है वही इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस मामले को लेकर राजस्थान डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब हरियाणा राजस्थान और जम्मू कश्मीर से कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है वही यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा कि एक बड़े अभियान में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बीएसएफ और राजस्थान पुलिस के सहयोग से पाकिस्तान के तस्कर तनवीर शाह और कनाडा में बैठे उनके आका जोबन कलर द्वारा संचालित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। बरहाल इस मामलें में आगे की जांच जारी है।



ताजा खबर