
आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजूववाला के एक बॉर्डर से सटे गांव में सुरक्षा एजेंसियों ने तस्करी के बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। खाजूवाला पुलिस और BSF ने एक संयुक्त ऑपरेशन में आधा किलो हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक, तस्करों ने घने कोहरे की आड़ में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भारतीय सीमा में गिराई थी।
BSF की ‘जी ब्रांच’ को पिछले कुछ दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी के इनपुट मिल रहे थे। इसी आधार पर खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला और एसएचओ सुरेंद्र प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नशीला पदार्थ जब्त किया। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय संपर्कों की तलाश में जुटी हैं।
पैकेट पर मुहर अंकित
नशे के इस पैकेट पर 111, 2023 और LiON लिखा हुआ अंकित है। बरहाल जांच एजेंसियां इसका पता लगाने में जुटी हुई है।


