
देश-दुनिया आपणी हथाई न्यूज, प्राचीन गोल्डन रेशों के आधार पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की एक रैंकिंग जारी की गई है। यह रैंकिंग कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा ने ग्रीक फार्मूले के आधार पर बनाई है। इस रैंकिंग में कंप्यूटराइज फेस मैपिंग के आधार पर एम्मा स्टोन को सर्वोच्च स्थान पर रखा गया है ।वहीं अमेरिकी गायक व अभिनेत्री जेंडाया दूसरे स्थान पर है । इस सूची में बहात की दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आठवें स्थान पर रही है।

क्या है गोल्डन रेशियों
यह एक ग्रीक फार्मूला है जिसमें गणित के समीकरण है जो चेहरे की लंबाई चौड़ाई और फीचर्स के अनुपात को माप कर सौंदर्य मानक तय करते हैं ।सें टर फॉर एडवांस फेशियल कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जरी में किए गए इस अध्ययन चेहरे की विशेषताओं को 1.618 के आधार पर आंका जाता है जिससे यूनानी शारीरिक पूर्णता का प्रतीक मानते थे। गोल्डन रेशियों डिजाइन, कला और वास्तुकला जैसे क्षेत्र में सुंदर और संतुलित रचनाएं बनाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। हॉलीवुड स्पष्ट रूप से सुंदरता का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि शीर्ष दस स्थानों में से अधिकांश पर प्रसिद्ध अभिनेत्रियाँ काबिज हैं:
गोल्डन रेशियों की 10 सबसे खूबसूरत महिला
1 एम्मा स्टोन
2 जेंडाया
3 फ्रीडा पिंटो
4 वैनेसा किर्बी
5 जेना ओर्टेगा
6 ओलिविया रोड्रिगो
7 मार्गोट रोबी
8 ऐश्वर्या राय बच्चन
9 तांग वेई
10 बेयोंसे


