Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : धड़ाम से गिरी रेलवे प्लेटफार्म पर लगी लिफ्ट, 25 मिनट...

राजस्थान : धड़ाम से गिरी रेलवे प्लेटफार्म पर लगी लिफ्ट, 25 मिनट तक फंसा रहा यात्री

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता रोड़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को लगी लिफ्ट धड़ाम से नीचे गिर गई। इस अचानक हुए धमाके से हुए रेलवे प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग सकपका गए। इतना ही नही लिफ्ट के अंदर एक व्यक्ति फंसा रहा जिसे करीब 25 मिनिट बाद लिफ्ट से निकाला गया।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मेड़ता रोड़ निवासी राजेन्द्र सिंह सुबह प्लेटफार्म नम्बर 2 पर लिफ्ट के जरिये आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने बटन दबाया ,कुछ ऊंचाई पर जाने के बाद अचानक जोरदार आवाज के साथ लिफ्ट नीचे प्लेटफार्म पर आ गिरी। इस घटना की जानकारी उन्होंने रेलवे में कार्यरत अपनी बेटी को दी। गनीमत रही राजेन्द्र सिंह को सकुशल लिफ्ट से निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आ जाने से यह दुर्घटना घटी है।



ताजा खबर