Homeखटाखट स्टोरीSports : शुभमन गिल बने BCCI के लिए परेशानी ! एशिया कप...

Sports : शुभमन गिल बने BCCI के लिए परेशानी ! एशिया कप टी-20 में गिल को यूं किया जा सकता है एडजस्ट

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, अगले महीने दुबई में होने वाले T20 फॉर्मेट के एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान 19 या 20 अगस्त को हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के चयन पर बना हुआ है। गिल भारत की टी टवेंटी टीम से लगभग एक साल से बाहर है।

 

टी टवेंटी टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, सूर्य कुमार इंजरी से उबरकर सलेक्शन के लिए उपलब्ध है, इसलिए सूर्या को ही एशिया कप टीम का कप्तान चुना जाएगा, तो फिर गिल की टी टवेंटी टीम में क्या भूमिका होगी ?

 

गिल ने 2025 के IPL में शानदार परफॉरमेंस दी है, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में रनों का पहाड़ लगा दिया था, इसलिए गिल को एशिया कप टीम में लिया जाएगा और टेस्ट कप्तान होने के नाते गिल के मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए गिल को टी टवेंटी टीम का उपकप्तान भी बनाया जा सकता है, ऐसा BCCI सूत्र इंगित कर रहें है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर