Vandey Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का खुलासा, 12 वर्षीय बालक संलिप्त, कॉउंसलिंग के बाद किया रिहा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीVandey Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का खुलासा, 12...

Vandey Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का खुलासा, 12 वर्षीय बालक संलिप्त, कॉउंसलिंग के बाद किया रिहा

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में बीते 6 जनवरी को बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन श्री डूंगरगढ़ से गुजर रही थी। इस दौरान एक विंडो ग्लास क्रेक हो गया इसी पथराव की घटना का रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने अब खुलासा कर दिया है। जांच में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालक की संलिप्तता सामने आई है।बालक को बाल न्याय बोर्ड में पेश किया गया और काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

- Advertisement -Ads

 

सीसीटीवी से मिला सुराग

दरअसल, इस घटना की जांच के लिए गठित टीम ने 7 जनवरी को ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया फुटेज के आधार पर पत्र की घटना किलोमीटर संख्या 386 ऑब्लिक 78 के बीच होना सामने आया जहां कुछ बच्चे संदीप गतिविधियों में नजर है। स्थानीय इनपुट और तकनीकी साक्ष के आधार पर 9 जनवरी को पूछताछ के दौरान नाबालिक ने स्वीकार किया कि उसने स्कूल बंद का इंतजार करते हुए खेल-खेल में एक पत्थर फेंका था।

 

बालक को नियमानुसार बाल न्याय बोर्ड में पेश किया गया जहां पर काउंसलिंग के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया । आरपीएफ ने इस घटना को चेतावनी के रूप में लेते हुए अभिभावक को और ग्रामीणों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को रेलवे ट्रेक के आसपास जाने से रोके ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर