दुनियादारी : अमेरिका की इन 75 देशों पर वीजा प्रोसेसिंग पाबंदी, पाकिस्तान-बांग्लादेश भी आए लपेटें में, PAK ने दी ये प्रतिक्रिया - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीदुनियादारी : अमेरिका की इन 75 देशों पर वीजा प्रोसेसिंग पाबंदी, पाकिस्तान-बांग्लादेश...

दुनियादारी : अमेरिका की इन 75 देशों पर वीजा प्रोसेसिंग पाबंदी, पाकिस्तान-बांग्लादेश भी आए लपेटें में, PAK ने दी ये प्रतिक्रिया

- Advertisement -Ads

दुनियादारी आपणी हथाई न्यूज,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त इमिग्रेशन नीति (Immigration Policy) के तहत एक और कड़ा फैसला लेते हुए 75 से अधिक देशों के लिए इमिग्रेंट वीजा प्रोसेसिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस सूची में पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देश भी शामिल हैं।

- Advertisement -Ads

क्यों लिया गया यह फैसला? अमेरिकी प्रशासन ने इस सख्त कदम के पीछे “आर्थिक सुरक्षा” का हवाला दिया है। व्हाइट हाउस का तर्क है कि यह रोक उन देशों पर लगाई गई है, जिनके नागरिक अमेरिका पहुंचने के बाद सरकारी सुविधाओं का दुरुपयोग करते हैं।

अमेरिकी प्रशासन का बयान: “यह कदम उन देशों के खिलाफ है, जिनके नागरिक अमेरिका में बसने के बाद ‘अस्वीकार्य स्तर’ (Unacceptable Levels) तक वेलफेयर सुविधाओं का लाभ उठाते हैं, जिससे अमेरिकी करदाताओं पर बोझ पड़ता है।”

पाकिस्तान की सधी हुई प्रतिक्रिया
इस बड़े झटके के बावजूद, पाकिस्तान ने बेहद कूटनीतिक और नरम प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान इसे कोई ‘प्रतिबंध’ मानने के बजाय अमेरिका की एक नियमित प्रक्रिया बता रहा है।

विदेश मंत्रालय का बयान: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि वे अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं।

उम्मीद: पाकिस्तान का मानना है कि यह अमेरिकी इमिग्रेशन सिस्टम की ‘आंतरिक समीक्षा’ (Internal Review) का हिस्सा है और जल्द ही वीजा की सामान्य प्रक्रिया बहाल कर दी जाएगी।

ट्रंप प्रशासन के इस आदेश से दुनिया के कई हिस्सों में हलचल है। प्रभावित देशों की सूची में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

दक्षिण एशिया: पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान।

मध्य पूर्व और अन्य: ईरान, इराक, कुवैत, यमन, लेबनान, मिस्र, मोरक्को, सूडान, और थाईलैंड।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर