Homeदेश-दुनिया10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सरकार करवाएगी हेलीकॉप्टर...

10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सरकार करवाएगी हेलीकॉप्टर राइड

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने और प्रोत्साहित करने के लिए एक अनोखी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा करते हुए कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार 10वीं और 12वीं कक्षा में जो विद्यार्थी अपने-अपने जिलों में टॉप रहेंगे उन्हें सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर राइड करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर कहा की, “10वीं और 12 वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सरकार हेलीकॉप्टर राइड कराएगी।” यह पहला मौका है जब किसी सरकार द्वारा 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए हेलीकॉप्टर राइड की घोषणा की गई है।



ताजा खबर