पॉलिटिक्स: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार के सांसद ने थामा कांग्रेस का दामन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार के सांसद ने थामा...

पॉलिटिक्स: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार के सांसद ने थामा कांग्रेस का दामन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, कर्नाटक के बाद एक बार फिर बीजेपी को छत्तीसगढ़ में झटका लगा है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।नंद कुमार साय तीन बार लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

- Advertisement -Ads

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं उससे पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नंद कुमार के कांग्रेस में शामिल होने से सत्ता में वापसी की चाह रखने वाली भाजपा की राह थोड़ी मुश्किल होती नजर आ रही है। भाजपा नेता नंद कुमार को कांग्रेस की सदस्यता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलवाई।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर