

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस समय मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून का डबल अटैक का अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश, तेज़ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
यह दौर आगामी 5-6 दिनों तक सक्रिय रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 8 जुलाई को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 से 6 दिन तक मानसून के सक्रिय रहने का अलर्ट जारी किया है।
भरतपुर, जयपुर, कोटा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की खबर है। अगले 4-5 दिन तक मानसून के सक्रिय रहने से लोगों को सतर्क कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 48 घंटे में सक्रिय सिस्टम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मानसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर से गुजर रही है। इसलिए अगले 5-6 दिन तक पूर्वी राजस्थान में सक्रिय रह सकता है।
राज्य में मानसून अब अपना विकराल रूप दिखाने लगा है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव के हालात हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। काले बादलों की लगातार बारिश से सड़कें पानी में डूब गईं। मौसम विभाग ने आंधी और भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है। Rajasthan Weather Update


