Homeराजस्थानRajasthan News: एफपीओ को मिलेगा मंडियों में विशेष प्लेटफॉर्म, किसानों को मिलेगा...

Rajasthan News: एफपीओ को मिलेगा मंडियों में विशेष प्लेटफॉर्म, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

basic ad

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश की सभी मंडियों में एफपीओ, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों, सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों को विशेष प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने कृषि उत्पादों का स्वतंत्र रूप से खरीद-बिक्री कर सकें।

शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल के निर्देशानुसार कृषि विपणन विभाग ने सभी मंडी सचिवों को अपने-अपने मंडी यार्ड में एफपीओ के लिए प्लेटफॉर्म चिन्हित करने के निर्देश जारी किए हैं।

इसके तहत हर पंजीकृत संगठन को मंडी प्रांगण में एक निश्चित स्थान मिलेगा, जहां वे अपने कृषि उत्पादों का क्रय-विक्रय कर सकेंगे। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) एक प्रकार का उत्पादक संगठन होता है जिसके सदस्य किसान ही होते हैं। एफपीओ कई सेवाएं प्रदान कर छोटे किसानों को सहायता प्रदान करते हैं।

इनका लक्ष्य संसाधनों, ज्ञान और बाजारों तक बेहतर पहुंच प्रदान कर के छोटे किसानों की दक्षता और लाभ पहुंचाता है। राजस्थान सरकार की यह पहल किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ साथ एफपीओ जैसे संगठनों को मजबूती देने का काम करेगी। इससे किसानों को बाजार में सीधी पहुंच और व्यापार में स्वतंत्रता मिलेगी।



ताजा खबर