Homeराजस्थानराजस्थान :पटवारी भर्ती की तरह स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा भी हो सकती...

राजस्थान :पटवारी भर्ती की तरह स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा भी हो सकती है स्थगित, यह वजह आ रही है सामने

आपणी हथाई न्यूज, पटवारी भर्ती परीक्षा पदो में बढ़ोतरी के कारण आगे खिसका दी गईं है, कुछ ऐसा ही स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा में हो सकता है।यूं तो RPSC के शेड्यूल के हिसाब से इस वर्ष 23 जून से 6 जुलाई 2025 के बीच स्कूल व्याख्याता -कोच परीक्षा होनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो चार दिनो में स्कूल लेक्चरर भर्ती के पद बढ़कर करीब 4000 प्लस हो सकते है और अगर ऐसा होता है तो फिर फॉर्म भी रि ओपन किए जाएंगे और ऐसी स्थिति में स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा जून -जुलाई से आगे खिसका दी जाएगी, ये लगभग तय है, युवाओं को अगले दो -चार दिन सटीक जानकारी के लिए इंतजार करना होगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर