Homeराजस्थानAkshardham Temple Jodhpur: राजस्थान का दूसरा अक्षरधाम मंदिर जोधपुर में बन रहा,...

Akshardham Temple Jodhpur: राजस्थान का दूसरा अक्षरधाम मंदिर जोधपुर में बन रहा, जानिए इसकी विशेषताएं

Akshardham Temple Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर शहर में एक नया अध्यात्मिक केंद्र बनने जा रहा है. आपको बता दें राजस्थान में दूसरा अक्षरधाम मंदिर जोधपुर शहर में बन रहा है। यह मंदिर राज्य का दूसरा अक्षरधाम मंदिर होगा, पहला मंदिर जयपुर के वैशाली नगर में स्थित है।

जोधपुर शहर में बनाने वाला अक्षरधाम मंदिर अपने अंतिम चरण में है। सूरसागर क्षेत्र में काली बैरी के पास पहाड़ी पर बोचासनवासी श्री अक्षरधाम पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्था इस मंदिर का निर्माण करा रही है।

इस विशाल मंदिर का उद्घाटन 25 सितंबर 2025 को संस्था के प्रमुख महंत स्वामी करेंगे। अक्षरधाम मंदिर जोधपुर का निर्माण करीब 42 बीघा में किया जा रहा है। 10 बीघा क्षेत्र में मुख्य मंदिर स्थित है।

इस परिसर का आधार भूमि से 13 फिट ऊंचा है। इस अक्षरधाम मंदिर के चारों ओर की दीवारें जोधपुरी छीतर पत्थर की बनाई गई है। जिस पर सुंदर और बारीक नक्काशी की गई है।

अक्षरधाम मंदिर जोधपुर नागरादी शैली के अनुसार बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मरु-गुर्जर स्थापत्य का समावेश किया गया है। मंदिर की तीसरी मंजिल रणकपुर शैली में बनाई गई है।

वहीं निचली मंजिल में लिणकर्णी भगवान की मूर्ति प्रतिष्ठित की जाएगी। गर्भगृह की छत पर कोई स्तंभ नहीं है। अक्षरधाम मंदिर जोधपुर में कुल 281 स्तंभ हैं। प्रत्येक स्तंभ अलग आकृति और डिजाइन का है।

सबसे अद्भुत बात है कि दूसरे अक्षरधाम मंदिरों में स्तंभ वर्गाकार हैं, पर इसमें सिरोही घाट शैली के अनुसार गोलाकार बनाए गए हैं। यह स्तंभ नीचे से चौड़े और ऊपर से संकरे होते हैं।

मंदिर की कुल लंबाई 181 फिट और ऊंचाई 91 फिट है। भारत में पहला अक्षरधाम गुजरात राज्य के गांधीनगर में बनाया गया था। जिसका निर्माण 1992 में पूरा हुआ। यह मंदिर करीब 23 एकड़ में फैला हुआ है।

यह मंदिर राजस्थानी गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया है। देखने में अद्भुत है। भारत में दूसरा अक्षरधाम मंदिर नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित है। जिसे स्वामीनारायण अक्षरधाम के नाम से पुकारा जाता है।

इसका निर्माण 6 नवंबर 2005 को पूरा हुआ था। यह 100 एकड़ में फैला है। यह मंदिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर परिसरों में से एक के रूप में दर्ज था हालांकि अब यह तीसरा सबसे बड़ा मंदिर है। Akshardham Temple Jodhpur



ताजा खबर