

Shyam Kund video: राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्यामजी में श्याम कुंड के पास एक झगड़े ने श्याम नगरी की शांतिपूर्ण छवि को बिगाड़ दिया है। यहां श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे मामला और स्पीड पकड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और घायलों का मेडिकल कराया गया है। मंदिर कमेटी की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो श्याम कुंड के पास का है, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस विभाग ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।सीसीटीवी फुटेज की जांच और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Shyam Kund video



