Homeराजस्थानRajasthan Weather: राजस्थान में कहाँ कहाँ बारिश के आसार? पढिए आज का...

Rajasthan Weather: राजस्थान में कहाँ कहाँ बारिश के आसार? पढिए आज का पूरा वेदर अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज भी मौसम बारिश वाला ही रहेगा। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को कोटा, अजमेर और जोधपुर संभाग के 15 जिलों में मौसम केंद्र ने अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. आइये जानते हैं आज के मौसम की डिटेल में जानकारी।

मौसम विभाग की मानें तो आज जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में 19 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि शेष भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राज्य में 20 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है. Rajasthan Weather

कल राजस्थान के कई जिलों में डबल अलर्ट जारी किया गया था. शुक्रवार को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, टोंक और पाली में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, उदयपुर और नागौर में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. Rajasthan Weather



ताजा खबर