Homeदेश-दुनियादेश : बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री की 41 साल की वैज्ञानिक बेटी...

देश : बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री की 41 साल की वैज्ञानिक बेटी सेक्स सर्जरी से बनेगी पुरूष :पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज,वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता और बंगाल के 11 साल तक मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य की 41साल की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य ने अपना सेक्स चेंज करवाकर पुरूष बनने का फैसला किया है। सुचेतना ने कहा कि मैंने अपने फैसले से माँ मीरा और पिता बुद्धदेव भट्टाचार्य को अवगत करवा दिया है। सुचेतना एक वैज्ञानिक है, सेक्स चेंज करवाने के बाद वह अपना नाम सुचेतन रखेगी।

 

 

सुचेतना इसके लिए जल्द ही सेक्स चेंज सर्जरी करवाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी का कहना है कि स्कूल के दिनों में मैं स्वयं को भीतर से पुरुष ही समझती थी,समय और उम्र बढ़ने के साथ यह अहसास और भी पुख्ता होता चला गया। सुचेतना ने कहा कि मैं 41 साल की हूं इसलिए अपने जीवन के फैसले स्वयं ही लुंगी। सुचेतना ने कहा कि पुरूष बनने के लिए उन्होंने कानूनी और मेडिकल प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर