Homeपॉलिटिकल पाटाElection update: नतीजों से पहले भाजपा ने की बाड़ेबंदी, कुछ प्रत्याशियों की...

Election update: नतीजों से पहले भाजपा ने की बाड़ेबंदी, कुछ प्रत्याशियों की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा

आपणी हथाई Election update ,नगर निगम चुनाव में मतदान पूरा होने के बाद अब राजनीतिक दलों की अगली रणनीति बोर्ड गठन और महापौर बनाने को लेकर केंद्रित हो गई है। 14 सितंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही भाजपा ने अपने सभी पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद तेज कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा की ओर से प्रत्याशियों को एक स्थान पर रखने और चुनाव परिणाम तक संगठन के संपर्क में बनाए रखने की रणनीति पर काम किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों को लेकर सक्रिय है। दोनों दलों की नजर उन निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी है, जो परिणाम के बाद बोर्ड गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार भाजपा ने बाड़ेबंदी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों को जोधपुर के एक रिसॉर्ट पर रखा हुआ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार  भाजपा की बाड़ेबंदी में अब तक 10-12 भाजपा पार्षद प्रत्याशी भाजपा की बाड़ेबंदी  में नही पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा की बाड़ेबंदी में अब तक भाजपा के दो संभावित महापौर दावेदार भी नहीं पहुंचे हैं। इसको लेकर भाजपा  के भीतर एक नई चर्चा शुरू हो गई है, हालांकि बताया जा रहा है कि बचे हुए पार्षद प्रत्याशी जल्द ही कैंप ज्वाइन कर लेंगे लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्चे हुए पार्षद प्रत्याशीयों ने कैंप को ज्वाइन नहीं किया है।



ताजा खबर