Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिकल पाटा : UPA गठबंधन हुआ अतीत की बात,2024 में हो सकता...

पॉलिटिकल पाटा : UPA गठबंधन हुआ अतीत की बात,2024 में हो सकता है NDA वर्सेज PDA, विपक्षी दलों का गठबंधन अब कहलाएगा PDA ?

आपणी हथाई न्यूज,अगले साल देश के आम चुनाव अप्रैल-मई माह में प्रस्तावित है। अगला लोकसभा चुनाव NDA बनाम PDA हो सकता है। भाजपा और उसके सहयोगियों के गठबंधन का नाम NDA है ही लेकिन अब UPA अतीत की बात हो गई है। UPA को अब विपक्ष का नया गठबंधन PDA रिप्लेस कर सकता है। PDA का मतलब है Patriotic Democratic Alliance।

 

 

भाजपा के विरोधी सभी विपक्षी दल के नए गठबंधन का नाम PDA हो सकता है। नया नाम सीपीआई के जनरल सेक्रेटरी डी राजा ने सुझाया है। राजा के नए नाम का किसी दल ने विरोध नही किया है लेकिन फाइनल फैसला नाम को लेकर शिमला में लिया जा सकता है। विपक्षी दलों के गठबंधन की अगली मीटिंग 10-12 जुलाई को शिमला में होनी प्रस्तावित है जहाँ गठबंधन के नेता और नाम दोनों की घोषणा हो सकती है। सनद रहे मनमोहन सिंह के दोनों कार्यकाल को UPA वन और टू कहा गया था लेकिन UPA नाम विपक्षी दल प्रयोग में नही लेंगे ऐसा लग रहा है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर