Homeखटाखट स्टोरीरोजगार: बैंकों में डिप्टी मैनेजर बनने के लिए निकली बड़ी भर्ती,3049 पदों...

रोजगार: बैंकों में डिप्टी मैनेजर बनने के लिए निकली बड़ी भर्ती,3049 पदों के लिए निकली भर्ती की पूरी डिटेल पढ़िए इस रिपोर्ट में

आपणी हथाई न्यूज,बैंक एग्जाम की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए IBPS द्वारा बैंक PO(प्रोबेशनरी ऑफिसर) की बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बैंक की इस भर्ती में 11 बैंकों द्वारा नियुक्ति दी जाएगी। कुल 3049 पदों के लिए ये भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। 1 अगस्त से 21 अगस्त 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

 

 

एग्जाम तीन चरणों में होगा। पहले प्रिलिम्स,फिर मेंस एग्जाम और अंत मे साक्षात्कार लिया जाएगा। कोई भी स्नातक इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकता है। 21 से 30 साल के युवा इस भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। सैलरी मासिक लगभग 55 से 65 हजार के बीच मिलेगी।

 

 

 

23 सितंबर,30 सितंबर और 1 अक्टूबर को प्रिलिम्स एग्जाम होगा। मेंस एग्जाम 5 नवम्बर 2023 को होगा। इस भर्ती में एसबीआई को छोड़कर देश के सभी बड़े बैंक शामिल है। ऑनलाइन आवेदन IBPS की वेबसाइट पर किया जा सकता है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर